संदेश

अगस्त, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

National memorial Cellular Jail Port Blair ! राष्ट्रीय स्मारक सेल्यूलर जेल , पार्ट ब्लेयर कि कुछ रोचक बाते

चित्र
  राष्ट्रीय स्मारक सेल्यूलर जेल , पार्ट ब्लेयर की कुछ रोचक बाते                     Cellular Jail Port Blair जो की अब सरकार ने इसे National Memorial घोषित कर दिया है अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के राजधानी Port Blair में स्थित है। जो कि मुख्य भारत भूमि से हजारों किलोमीटर दूर स्थित थी। cellular jail को कालापनी भी कहा जाता था क्युकी कालापानी का भाव सांस्कृतिक शब्द काल से बना है जिसका अर्थ होता है समय अथवा मृत्यु| अर्थात कालापानी शब्द का अर्थ मृत्यु जल या मृत्यु के स्थान से है जहाँ से कोई वापस नहीं आता है| अंग्रेजों द्वारा भारत के स्वतंत्रता सेनानियों पर किए गए अत्याचारों की मूक गवाह है। इसका निर्माण अंग्रेजो ने हमारे स्वंत्रता सेनानियो से करवाया था ताकि स्वंत्रता सेनानियो को कही दूर जाकर उन्हें कैद रख सके। इस जेल की नींव 1897 ईस्वी में रखी गई थी और 1906 में यह बनकर तैयार हो गई थी।                      इस जेल में कुल 698 कोठरियां बनी थीं और प्रत्ये...

Some important facts about Radhanagar Beach,Havelock Island ! राधानगर बीच, हैवलॉक की कुछ खास विशेषताएं

चित्र
  राधानगर बीच, हैवलॉक की कुछ खास विशेषताएं Radhanagar beach                  स्वराज द्वीप पुराना नाम Havelock Island  अंडमान समूह में 113 वर्ग किमी के क्षेत्रफल  वाले आबादी वाले द्वीपों में से एक है और पोर्ट  ब्लेयर के उत्तर-पूर्व में 39 किमी में स्थित है। इस द्वीप की विशेषता यह है की राधा नगर बीच को 2004 में टाइम मैगज़ीन द्वारा एशिया में सर्वश्रेष्ठ समुद्र तट और दुनिया में 7 वां सबसे अच्छा  समुद्र  तट का खिताब मिला है। जिसके कारण  भारतीय पर्यटकों के साथ साथ विदेशी पर्यटकों को भी अपनी और आकर्षित करता है। आप को  बता दे की यह RadhaNagar Beach को  एशिया के शीर्ष 25 समुद्र तटों में ट्रिपएडवाइजर्स  ट्रैवलर्स चॉइस द्वारा भी शामिल किया गया है।  Radhanagar Beach सबसे शानदार  समुद्र  तटों में से एक है। चारो तरफ से नारियल  के  पेड़ और हर तरफ से उष्णकटिबंधीय जंगल से घिरा राधानगर बीच, अपने पर्यटकों के लिए पूर्ण शांति और विश्राम की दुनिया खोलता है।\ ...

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की यात्रा कैसे करे। How to travel andaman and Nicobar islands?

चित्र
  अंडमान  और निकोबार द्वीपसमूह की यात्रा कैसे करें?                अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में छोटे-बड़े कुल 572 द्वीप हैं। इनमें से 38 पर आबादी रहती है, बाकी सभी द्वीप घने जंगलों से घिरे हैं। अंडमान और निकोबार जाने के लिए वायुसेवा और पानी का जहाज दोनो सेवाएं उपलब्ध रहती हैं, हालांकि वहां पहुंचने का सबसे ज्यादा रोमांचक तरीका जलयान से यात्रा करना रहेगा।अगर हम बात करे वायु सेवा की तो पर्यटक सीधे दिल्ली से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पहुच सकते है जिसमें लगभग 8000/ रुपए का किराया लगा कर पहुंचा जा सकता है अगर बात करे जहाजों की तो पोर्ट ब्लेयर से चेन्नई जाने तक तकरीबन 2500/ रुपए की लागत आती है।  पानी से यात्रा करने का जहाज                                                      पर्यटक चेन्नई, कोलकाता और विशाखापत्तनम से पोर्ट ब्लेयर तक पानी के जहाज से आ जा सकते है, हा...

Mount Harriet National Park Andaman

चित्र
  MOUNT HARRIET NATIONAL PARK माउंट हैरियट के गेट का दृश्य Mount Harriet National Park भारत के केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है। Mount Harriet Park को सन 1969 में स्थापित किया गया था आपको बता दें कि यह पार्क का नाम ब्रिटिश सेना अधिकारी, प्रशासक, प्रकृतिवादी और फोटोग्राफर रॉबर्ट क्रिस्टोफर टाइटलर की दूसरी पत्नी हैरियट सी. टाइटलर की याद में रखा गया है, जिन्हें अप्रैल 1862 से अंडमान में पोर्ट ब्लेयर में कॉन्विक्ट सेटलमेंट का अधीक्षक नियुक्त किया गया था। हैरियट को भारत में 1857 के विद्रोह के समय दिल्ली के स्मारकों और उनके नोट्स के दस्तावेजीकरण में उनके काम के लिए याद किया जाता है। माउंट हैरियट का एक दृश्य Mount Harriet की प्रसिद्ध जीव प्रजातियां अंडमान जंगली सूअर (एक लुप्तप्राय प्रजाति), खारे पानी के मगरमच्छ, कछुए और केकड़े हैं। Mount Harriet एक तितली हॉटस्पॉट भी है। Mount Harriet जाने के  लिए पर्यटक चाथम जेट्टी से मात्र 20 रुपए में टिकट ले सकते हैं यह स्थान Aberdeen से सड़क से जाने पर 55 किलोमीटर तथा नौका तथा पहाड़ी की चढ़ाई से ...

नॉर्थ बे में स्कूबा डाइविंग Scuba Diving In North Bay Island

चित्र
नॉर्थ बे में स्कूबा डाइविंग Scuba Diving In North Bay Island             North Bay अंडमान द्वीप समूह में वाटर स्पोर्ट्स के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। North Bay   पहुंचने के लिए पर्यटकों को (IPNT) जो की कोर्ट के पास स्थित है और प्राइवेट एजेंट्स से जाने के लिए टिकट ले सकते है तथा Aberdeen जेट्टी से निजी नौका सेवा आपको एबरडीन जेट्टी से North Bay में ले जाती है। आपको बता दू की पोर्ट ब्लेयर के सबसे नजदीक North Bay Island जो की नाव की सवारी के माध्यम से लगभग 1.5 घंटे में तय की जा सकती है और यह scuba diving के लिए एक अच्छी जगह मानी जाती हैं।              जब पर्यटकों को आकर्षित करने की बात आती है तो North Bay Island दुनिया भर के कुछ सबसे खूबसूरत द्वीपों के साथ प्रतिस्पर्धा करता है। स्कूबा डाइविंग, स्नोर्केलिंग, सी वॉकिंग और ग्लास बोट राइड जैसी गतिविधियां पर्यटकों को सबसे ज्यादा आकर्षित करती हैं। Scuba diving अंडमान में सबसे लोकप्रिय गतिविधियों में से एक है, और North Bay में Scuba diving का अनुभव करने के लिए शीर...

North Bay Island Andaman

चित्र
  नॉर्थ बे द्वीप अंडमान (North Bay Island Andaman) North Bay island Andaman  North Bay अंडमान द्वीप समूह में वाटर स्पोर्ट्स के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। North Bay पहुंचने के लिए पर्यटकों को (IPNT) जो की कोर्ट के पास स्थित है और प्राइवेट एजेंट्स से जाने के लिए टिकट ले सकते है तथा Aberdeen जेट्टी से निजी नौका सेवा आपको एबरडीन जेट्टी से North Bay में ले जाती है और तीन घंटे के ठहरने के बाद वापस लाती है।  नॉर्थ बे द्वीप तैरती जेट्टी का एक दृश्य  हालाकि North Bay में जेट्टी नहीं है, इसलिए आपको द्वीप पर सरकार द्वारा प्रदान किए गए एक तैरते हुए प्लेटफॉर्म के माध्यम से नावों पर चढ़ना होगा और उतरना होगा। यह एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल इसलिए भी है क्युकी यहां के लाइट हाउस के दृश्य को भारतीय 20 रुपए के नोट के पीछे भी दिखाया गया है। परंतु बहुत ही कम लोगो को यह जानकारी है मगर जिन्हे भी यह जानकारी है वो लोग इस लाइट हाउस को देखने का मौका खोना नही चाहते। पोर्ट ब्लेयर के उत्तर में स्थित नार्थ बे समुद्र तट अपने फ्राइंग कोरल  रीफ के आसपास स्नॉर्कलिंग फ़ोटो प्वाइंट, नॉर्थ बे...

Chidiya Tapu Beach

चित्र
  Chidiya Tapu Beach  चिड़िया टापू बीच  Chidiya Tapu Beach अंडमान के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है, और यदि आप द्वीपों की यात्रा पर हैं, तो इस अद्भुत जगह पर कुछ घंटे बिताना न भूलें। Chidiya Tapu Beach पोर्ट ब्लेयर से लगभग 28 किमी दूर होने के कारण अक्सर यहां लोग picknic बनाने और छुट्टियों के दिन आते है । लकड़ीयो से बने टेबल और कुर्सी  इस beach में पर्यटकों के लिए सुनामी में गिरे पेड़ो से कुर्सियां और टेबल जैसे कई चीजे बनाई हुई हैं।  ज्यादातर लोगो में यह धारणा है की चिड़िया टापू एक द्वीप है परंतु आपको जानकारी के लिए बता दे की यह सत्य नहीं है। यह पोर्ट ब्लेयर द्वीप का एक हिस्सा है जो पूरी तरह से जमीन से जुड़ा हुआ है। जैसे ही आप वहां पहुंचते हैं, आपका स्वागत दाईं ओर एक विशाल खुले समुद्र तट से होता है, जो चमकदार सफेद रेत और क्रिस्टल स्पष्ट नीले पानी से ढका होता है।  जबकि दूसरी तरफ जंगल से आच्छादित है, जिसके अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं है। समुद्र तट पर 2001 की सुनामी से बहुत से ऊंचे गिरे हुए पेड़ हैं, जिनमें से कुछ को तटरेखा के पास बैठने की बेंच और टे...

पर्यटकों के लिए अंडमान जाने का सही समय । Best season for tourists to visit andaman

चित्र
पर्यटकों के लिए अंडमान जाने का सही समय। पर्यटकों के लिए अंडमान जाने का सही समय । अक्सर जब भी हम गर्मियों के मौसम से परेशान होकर या फिर गर्मियों की छुट्टियां बिताने के लिए परिवार के साथ कोई ऐसी जगह जाना चाहते हैं जहा water sports activities कर सके और गर्मियों से छुटकारा पा सकें तो हम अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह घूमने की सोचते है तो अक्सर यह बात हमारे दिमाग में आ जाती हैं की इस समय वहा का मौसम कैसा होगा? या फिर best season for andaman to visit इत्यादि जानकारी के लिए अक्सर हम अंडमान से संबंधित ब्लॉग्स पड़ते हैं जिसमे summer season और winter season दोनो को ही पर्यटकों के लिए सबसे best season बताया गया है मगर आपको बता दे की पर्यटक कभी भी अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में घूमने आ सकते हैं और सभी पर्यटक स्थलों की यात्रा व water sports activities कर यहाँ के समुद्र तट के पास स्थित रिसोर्ट मे आराम कर सकतें है। इसमें कोई भी चिंता कि बात नहीं है क्योंकि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की पूरी जलवायु tropical है, जिसके कारण यहाँ प...

वाइपर द्वीप (VIPER ISLAND)

चित्र
  जानिए वाइपर द्वीप (VIPER ISLAND) वाइपर जेल            दोस्तो आज हम एक ऐसे द्वीप की बात करने जा रहे है जिनका नाम सुनते ही डर सा लगने लगता है। भारत के लोगों ने कालापनी की जेल सिर्फ cellular Jail के बारे में ही सुना होगा परन्तु क्या आपको पता है की सेलुलर जेल से पहले स्वंत्रता सेनानियो को सबसे पहले अंग्रेजो द्वारा इस वाइपर द्वीप पर  रखा जाता था क्युकी वह भली भाती जानते थे की इस द्वीप के चारो ओर गहरा समुंद्र हैं और कोई भी इस द्वीप से बाहर नहीं जा सकता। इस द्वीप को खुली जेल की तरह इस्तेमाल में लया जाता था इस वाइपर द्वीप में हमारे  कई स्वंत्र्ता सेनानियो ने अपने प्राणों की आहुति दी है। स्वत्रता सेनानियो में से एक नाम शेर अली का भी आता है जिसने सन 1872 में तत्कालीन वायसराय लार्ड मेयो की हत्या कर दी थी और उनको इसी वाइपर द्वीप में फांसी पर लटकाया गया था। और न जाने कितने स्वंत्रता सेनानियो का नाम कही वाइपर द्वीप में समय के साथ साथ कही खो सा गया है।  लकड़ी का तख्ता फांसी के फंदे के लिए  आपको बताना चाहूंगा की स्वंत्रता सेनानियो को फांसी देने क...

How to reach Radhanagar Beach? राधानगर बीच कैसे जाए ?

चित्र
राधानगर बीच कैसे जाए| Thegyansagar राधानगर बीच कैसे जाए दोस्तो यदि आप अंडमान घूमने जा रहे हो या जाने का प्लान बना रहे हों तो हैवलॉक आइलैंड में स्थित राधानगर बीच जरूर जाए। Radhanagar Beach हैवलॉक आइलैंड जिसका नया नाम अब स्वराज द्वीप रखा गया है में स्थित हैं। यह बीच पूरी दुनिया में सफेद रेत, नीला पानी, और सुंदर सूर्यास्त के लिए प्रसिद्ध है। अगर आप शांति और प्रकृति के बीच समय बिताना चाहते हैं, तो यह जगह आपके लिए परफेक्ट है। आज इस ब्लॉग के माध्यम से अपने पर्यटकों को बताना चाहूंगा की राधानगर बीच कैसे जाया जा सकता है। जानकारी के लिए बता दे की पोर्ट ब्लेयर से स्वराज द्वीप तक की दूरी 57 किमी है और स्वराज द्वीप तक पहुंचने का सबसे अच्छा तरीका समुद्री मार्ग है। स्वराज द्वीप जाने के लिए प्राइवेट फेरी और सरकारी फेरी दोनो हर दिन उपलब्ध रहते है। जैसे की कुछ प्रसिद्ध प्राइवेट फेरी मैक्रुज़, ग्रीन ओशन और सीलिंक जैसी प्राइवेट...

कार्बिन स्कॉव (Corbyn's Cove Beach) पोर्ट ब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह

चित्र
कार्बिन स्कॉव (Corbyn's Cove Beach) कार्बिन स्कॉव बीच  Aberdeen से  लगभग  6 किलोमीटर की दूरी पर अंडमान का एक प्रमुख दर्शनीय स्थल है। इस स्थान की खूबसूरती देखती ही बनती है  Corbyn's Cove Beach में होटल, रेस्टोरेंट, बार, चेंजिंग रूम, एडवेंचर वाटर-स्पोर्ट्स जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। यहां पर मौजूद बंकर जो की अंग्रेजो के बाद जापानियों ने बनाए थे आज भी देखने को मिलते है। इस  समुंद्री तट पर नारियलों के काफी पेड़ दिखाई देते हैं जिसके नीचे धूप सेंकने के लिए बेंच बनाए हुए है तथा पर्यटकों के लिए शौचालय व आराम करने की सुविधा भी दी गई है। अक्सर इस beach पर प्रशासन द्वारा मेले भी लगते रहते है जिसमे सांस्कृतिक प्रोग्राम, डांसिंग, सिंगिंग और नाटक्या प्रोग्राम होते रहते है। इन दिनों  स्टॉल भी लगा करते है जिसमे भिन्न भिन्न प्रकार की मिठाइयां व पकवान देखने को मिलते है। समुद्र तट के ठीक सामने कुछ दुरी पर स्थित स्नेेक द्वीप स्कूबा डाइविंग के लिए लोकप्रिय है।  

Flag Point Andaman

चित्र
  फ्लैग प्वाइंट (FLAG POINT) जैसा की आप जानते है की अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में हमारे कई स्वंत्र्ता सेनानियो ने अपने प्राणों की आहुति दी है जिसको कभी भी नही भुलाया जा सकता। पहले ब्रिटिश और बाद में जापान ने हमारे कई क्रांतिकारियों को पीड़ा देकर शाहिद कर दिया गया था। परंतु जापान के समय नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में आकर क्रांतिकारियों में नई जान डाल दी थी। जब दिनांक 30 दिसंबर 1943 को सबसेे  इसी अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में पहला भारतीय झंडा फहराया  था। अंग्रेजो को भारत व इस द्वीपों से खदेड़ने में जापानियों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की काफी मदद की थी और जापानियों ने इन द्वीपों को 03 सालो के बाद भारत के हवाले कर दिया था। जैसे सेल्यूलर जेल, रॉस द्वीप वाइपर द्वीप अपने इतिहास को संजोए हुए हैं इसी प्रकार अंडमान के लोगों के गर्वित सिर को सजाने वाला एक और पंख: अंडमान द्वीप समूह स्वतंत्रता सेनानियों और पूर्व-स्वतंत्र भारत के युग के बारे में एक महान इतिहास रखता है। यहां कई ऐतिहासिक घटनाएं हुईं जो आज भी याद और क़ीमती हैं।  जब दिनांक 30 दिसंबर 1...