Mount Harriet National Park Andaman

 

MOUNT HARRIET NATIONAL PARK

Mount Harriet National park
माउंट हैरियट के गेट का दृश्य
Mount Harriet National Park
भारत के केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है। Mount Harriet Park को सन 1969 में स्थापित किया गया था आपको बता दें कि यह पार्क का नाम ब्रिटिश सेना अधिकारी, प्रशासक, प्रकृतिवादी और फोटोग्राफर रॉबर्ट क्रिस्टोफर टाइटलर की दूसरी पत्नी हैरियट सी. टाइटलर की याद में रखा गया है, जिन्हें अप्रैल 1862 से अंडमान में पोर्ट ब्लेयर में कॉन्विक्ट सेटलमेंट का अधीक्षक नियुक्त किया गया था। हैरियट को भारत में 1857 के विद्रोह के समय दिल्ली के स्मारकों और उनके नोट्स के दस्तावेजीकरण में उनके काम के लिए याद किया जाता है।

Mount Harriet National park
माउंट हैरियट का एक दृश्य
Mount Harriet की प्रसिद्ध जीव प्रजातियां अंडमान जंगली सूअर (एक लुप्तप्राय प्रजाति), खारे पानी के मगरमच्छ, कछुए और केकड़े हैं। Mount Harriet एक तितली हॉटस्पॉट भी है। Mount Harriet जाने के  लिए पर्यटक चाथम जेट्टी से मात्र 20 रुपए में टिकट ले सकते हैं यह स्थान Aberdeen से सड़क से जाने पर 55 किलोमीटर तथा नौका तथा पहाड़ी की चढ़ाई से 15 किलोमीटर दूर है। Mount Harriet, ब्रिटिश राज के दौरान मुख्य आयुक्त का ग्रीष्मकालीन मुख्यालय था।
Mount Harriet National park
20 रूपए के नोट के पीछे का दृश्य
Mount Harriet जाते समय बीच में एक ऐसा स्थान दिखाई देता है जिसमे भारत के 20 रुपए के पिछे का दृश्य को देखा जा सकता है। जो भी कोई पर्यटक इस स्थान से गुजरता है तो इस दृश्य को देखने के लिए अवश्य रुकते है। इस स्थान से नॉर्थ बे की लाइट हाउस भी दिखाई देती है जो की 20 रुपए के पिछे का दृश्य मे दिखाई देता है।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ