अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की यात्रा कैसे करे। How to travel andaman and Nicobar islands?

 

अंडमान  और निकोबार द्वीपसमूह की यात्रा कैसे करें?

            अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में छोटे-बड़े कुल 572 द्वीप हैं। इनमें से 38 पर आबादी रहती है, बाकी सभी द्वीप घने जंगलों से घिरे हैं। अंडमान और निकोबार जाने के लिए वायुसेवा और पानी का जहाज दोनो सेवाएं उपलब्ध रहती हैं, हालांकि वहां पहुंचने का सबसे ज्यादा रोमांचक तरीका जलयान से यात्रा करना रहेगा।अगर हम बात करे वायु सेवा की तो पर्यटक सीधे दिल्ली से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पहुच सकते है जिसमें लगभग 8000/ रुपए का किराया लगा कर पहुंचा जा सकता है अगर बात करे जहाजों की तो पोर्ट ब्लेयर से चेन्नई जाने तक तकरीबन 2500/ रुपए की लागत आती है। 

पानी से यात्रा करने का जहाज 
                     
                    पर्यटक चेन्नई, कोलकाता और विशाखापत्तनम से पोर्ट ब्लेयर तक पानी के जहाज से आ जा सकते है, हालांकि जलपोत से यात्रा की सेवा बहुत ज्यादा नहीं है। इन जगहों से पोर्ट ब्लेयर पहुंचने के लिए पानी के जहाज में 55 से 70 घंटे तक की यात्रा करनी पड़ती है, जिसमें जमीन के दर्शन तक भी नहीं होते। केवल बंगाल की खाड़ी का गहरा नीला समुद्र और आप। भारत की मुख्य भूमि से अलग होने और समुद्र के बीच होने के कारण अंडमान निकोबार ट्रेन के जरिए नहीं पहुंचा जा सकता।  

समुंदर में यात्रा करते समय

         अगर हम बात करे वायुसेवा से सफर करने की तो आप को बता दे की चेन्नई से आप सिर्फ मात्र 02 घंटे तथा दिल्ली से 5 घंटे के सफर से आप अंडमान और निकोबार पहुंच सकते है। Veer sawarkar airport अंडमान को बाकी दुनिया से जोड़ने वाला मुख्य हवाई अड्डा है।
          Veer sawarkar airport Port Blair से एयर इंडिया, स्पाइस जेट, गोएयर और जेट एयरवेज एयरलाइंस प्रमुख भारतीय शहरों- चेन्नई, कोलकाता, विशाखापट्टनम, भुवनेश्वर, कोचिन और दिल्ली से पोर्ट ब्लेयर के लिए नियमित रूप से उड़ानें भरती हैं। इसके अलावा पोर्ट ब्लेयर पर विदेशी चार्टड प्लेन भी डीजीसीए की अनुमति के बाद उतर सकते हैं।


वायु सेवा 

हम दिल्ली से अंडमान द्वीप कितने समय में पहुँच सकते हैं?

         Andaman and Nicobar Islands जो की भारत का केन्द्र शासित प्रदेश है Delhi से Andaman Islands अगर हवाई जहाज से आते है तो आपको 4.45 घंटे लग सकतें है यह आपकी फ्लाइट्स के उपर भी निर्भर करता हैं की आपकी फ्लाइट कोलकाता या चेन्नई होकर आने वालीं हैं या सीधी अक्सर देखा गया है की सभी flights via Kolkatta या चेन्नई होकर आती है दिल्ली से कोलकत्ता या चेन्नई के लिए 2 घंटे लग जाते है। इस बीच में 45 मिनट का समय कोलकाता या चेन्नई में लग जाते हैं और फिर वहा से 2 घंटे अंडमान के लिए लग जाते हैं। तो कुल मिलाकर 4.30 घंटे लग जाते है। 
           यदि हम बात करे पानी के जहाज की यात्रा करने की तो दिल्ली से आपको ट्रेन या फिर हवाई जहाज के सहारे चेन्नई या फिर कोलकाता आकार पानी जहाज की टिकट लेनी होगी फिर आप पानी के जहाज से 3 दिन की यात्रा करके अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के राजधानी पोर्ट ब्लेयर पर पहुंच सकते हैं।  

अंडमान निकोबार का रहन सहन कैसा है?

अंडमान और निकोबार के लोगो का रहन सहन  भारत के आम नागरिकों जैसा ही हैं क्योंकि इन द्वीपसमूहों में लोग अन्य अन्य राज्यो से आकर बसे हुए है। आगे पढें

अंडमान और निकोबार के लोगों का खान पान कैसा है?

अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में अधिकतर लोगों का खान पान भारत के आम नागरिकों जैसा ही हैं क्योंकि आगे पढें

आदिवासी जनजातियां (Tribals)

अंडमान में मुख्य भूमि से आये हुये लोगो को छोड़ कर यहाँ पर कुछ मूल जनजातियां भी रहती है जो अब भी साधारण लोगो से आगे पढ़िए

अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में  प्रसिद्ध मरीना पार्क (Marina Park)

मरीना पार्क Aberdeen यानी पोर्ट ब्लेयर में सड़क के किनारे व समुंद्री तट पर ही स्तिथ है। यह पार्क नेताजी स्टेडियम के ठीक सामने है इस पार्क की विशेषता आगे पढ़े

अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में राष्ट्रीय स्मारक सेल्यूलर जेल का इतिहास जानें

सेल्यूलर जेल जो की अब सरकार ने इसे National Memorial घोषित कर दिया है अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के राजधानी पोर्ट ब्लेयर में स्थित है। जो कि मुख्य भारत भूमि सेआगे पढ़े


आगे पढ़िए :-
  1. Radhanagar Beach Havelock
  2. Radhanagar Beach कैसे जाए?
  3. Scuba diving in North Bay Islands





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

एबरडीन बाजार, पोर्ट ब्लेयर की कुछ रोचक बातें। Aberdeen bazar, Port Blair ki kuch rochak batey:—

हैवलॉक द्वीप का मोती: एलेफैंटा बीच की सैर| Havelock dweep ka moti: elephanta beach ki sair

NVSP पोर्टल से घर बैठे ही Voter ID Card को आधार कार्ड से लिंक करे । NVSP portal se ghar baithe hi Voter ID Card ko Aadhar Card se link kare