मानसून में पेट हो गया है खराब तो इन घरेलू उपायों का लें सहारा।
मानसून का मौसम अपने साथ कई तरह की समस्याएं लेकर आता है। इन्हीं में से एक है पेट की समस्या मानसून के मौसम में अधिकतर लोगों को पेट दर्द, पेट में जलन, सूजन, अपच और डायरिया जैसी समस्याओं से दो चार होना पड़ता है। यह समस्या इसलिए भी बढ़ती है. क्योंकि इस मौसम में लोग अपने खानपान को लेकर लापरवाह हो जाते हैं और ऐसे में उनका पाचन तंत्र प्रभावित होता है। इसलिए, इस मौसम में अपने आहार पर अतिरिक्त ध्यान देना आवश्यक है। साथ ही मानसून के मौसम में पेट की खराबी का इलाज करने के कुछ घरेलू उपायों को भी अपनाया जा सकता है। तो चलिए जानते है इन उपायों के बारे में:—
सेब के सिरके का करें सेवन:—
सेब का सिरका बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करता है। इसके अम्लीय गुण पेट की खराबी के लक्षणों से निपटने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, इसका सेवन करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आप इसे हमेशा डायलूट करके ही लें। आप एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच सेब का सिरका डालकर उसका सेवन कर सकते हैं। पुदीना- पुदीने में मौजूद मेन्थॉल पेट की खराबी सहित पेट या पाचन संबंधी समस्याओं के इलाज के लिए उपयोगी बनाता है। यह मांसपेशियों की ऐठन को कम करने में मदद करता है और मतली और उल्टी जैसी अन्य समस्याओं को रोकता है। यह आपके पेट की जलन को शांत करके उसे ठंडक का अहसास करवाता है। आप कुछ पुदीने की पत्तियो को दबा सकते हैं या पुदीने की चाय पी सकते हैं।
0 टिप्पणियाँ