अगर आप Ross and Smith Island घूमने का सपना देख रहे हैं, तो यह पोस्ट आपके लिए पूरी जानकारी लेकर आई है। ये जुड़वां द्वीप Diglipur, North Andaman में स्थित हैं और अपने साफ़ समुद्र, सुनहरी रेत और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध हैं। यहाँ आप न केवल समुद्र के किनारे रिलैक्स कर सकते हैं, बल्कि ferry tickets, entry fees, best time to visit और beach activities की पूरी जानकारी भी पा सकते हैं। Ross and Smith Island सिर्फ एक ट्रैवल डेस्टिनेशन नहीं, बल्कि एक ऐसा जगह है जहाँ प्रकृति और इतिहास का जादू दोनों महसूस होता है।
Ross and Smith Island कैसे जाए?
Ross and Smith Island Diglipur के पास स्थित हैं। अगर आप Port Blair से आ रहे हैं तो पहले North Andaman यानी Diglipur के लिए ship, Bus, या फिर car के माध्यम से आना होगा, परन्तु बीच बीच में आपको vehicle ferries बदलनी होगी। पोर्ट ब्लेयर से दिगलीपुर लगभग 275 किलोमीटर दूर है और सड़क मार्ग से 8–9 घंटे लगते हैं। उसके बाद Diglipur से Ross and smith islands तक पहुँचा जा सकता है। यहाँ से रोज़ छोटी-छोटी मोटरबोट्स चलती हैं जिनमें लगभग 6 से 10 यात्री आराम से बैठ सकते हैं। जब आप नाव में बैठेंगे तो चारों तरफ़ नीला पानी और हरी-भरी पहाड़ियाँ आपको और भी उत्साहित कर देंगी। सच मानिए, ये 20 मिनट की बोट राइड अपने आप में एक यादगार अनुभव है। इस बोट की टिकट की कीमत पर्यटकों की संख्या पर निर्भर रहती है जैसे 02 लोगों की टिकट का मूल्य ₹4000/, 03 से 05 लोगों की टिकट ₹6000/, 06 से 10 लोगों की टिकट का मूल्य 9000/होती है। रॉस और स्मिथ आइलैंड में रुकने का समय लगभग 03 घंटे का होता है। याद रखिए दोस्तों, नाव में बैठने से पहले आपको बोट टिकट और फॉरेस्ट परमिट लेना ज़रूरी होता है। ये दोनों चीज़ें आपको सीधे डिगलीपुर जेट्टी पर ही मिल जाती हैं। इसलिए पहले से tension लेने की कोई ज़रूरत नहीं है।
Ross and Smith Island में क्या करें (Things to Do)
- Rosss and smith island के प्राकृतिक रेत पुल पर चलें: कम ज्वार के समय रोज़ और स्मिथ आइलैंड के बीच पैदल चल सकते हैं।
- Swimming and snorkelling: पानी साफ है और हल्की स्नॉर्कलिंग का आनंद लिया जा सकता है।
- Photography: सूर्योदय, सूर्यास्त और समुद्र तट की खूबसूरती को कैमरे में कैद करें।
- आराम और पिकनिक: शांत समुद्र तटों पर पिकनिक या आराम करें।
Ross and Smith Island पर 05 बातों का रखे ध्यान:
- समुद्र की तेज लहरों के दौरान नजदीक न जाएँ, यह खतरनाक हो सकता है।
- कचरा न फैलाएँ, ये द्वीप संवेदनशील हैं।
- रॉस और स्मिथ आइलैंड पर जाते समय ध्यान रखें कि वहाँ plastic ले जाना मना है। साथ ही, समुद्र तट की सफ़ाई बनाए रखना हमारी ज़िम्मेदारी है। तभी ये खूबसूरत जगह लंबे समय तक वैसी ही बनी रहेगी।
- तूफानी मौसम में नाव से यात्रा न करें।
- रॉस और स्मिथ आइलैंड में शराब का सेवन न करे।
Ross and Smith Island घूमने का सबसे अच्छा समय:
- अक्टूबर से मई का समय सबसे उपयुक्त है, क्योंकि मौसम सुखद और नाव की यात्रा सुरक्षित होती है।
- मानसून (जून–सितंबर) के दौरान यात्रा से बचें, क्योंकि समुद्र का पानी उग्र हो सकता है।
Ross and Smith Island देखने के लिए Diglipur में कहाँ रुकें – Hotels Guide
Ross and Smith Island घूमने के लिए Diglipur में stay करना सबसे सुविधाजनक है, क्योंकि islands ferry से सिर्फ कुछ ही मिनट की दूरी पर हैं। Diglipur में बजट, mid-range और luxury विकल्प सभी मौजूद हैं। यहाँ कुछ popular और recommended hotels हैं, जिनमें आप stay कर सकते हैं।
Pristine Beach Resort : –
- यह Diglipur का सबसे लोकप्रिय विकल्प है। सुविधाएँ: Free Wi-Fi, parking.
- Location: Diglipur town में centrally located।
- क्यों चुनें: Comfortable stay, islands तक आसान पहुँच और modern facilities।
- यहाँ से आप सुबह जल्दी Ross and Smith Island के लिए ferry ले सकते हैं और दिन भर आराम से islands explore कर सकते हैं।
Hotel Landfall:-
- Ross and Smith Island से सिर्फ 1 किलोमीटर (~0.8 miles) की दूरी पर स्थित।
- Location की वजह से यह सबसे convenient choice है।
- Facilities: Clean rooms और basic amenities।
- अगर आप islands तक जल्दी पहुँच कर full day explore करना चाहते हैं, तो Hotel Landfall perfect option है।
Turtle Resort:-
- Kalipur Beach के पास स्थित, islands से लगभग 3.2 miles की दूरी।
- Beach view और natural surroundings इसे peaceful बनाते हैं।
- Turtle Resort उन लोगों के लिए best है जो sea view और थोड़ी privacy चाहते हैं।
Saddle Peak View Resort:-
- Ross and Smith Island से लगभग 3.2 miles दूर।
- Hill view और scenic surroundings के लिए जाना जाता है।
- Nature lovers के लिए यह resort perfect है, जहां आप sunrise और sunset का आनंद ले सकते हैं।
Hotel Adhi :-
- Comfortable stay के लिए highly recommended hotel।
- Essential facilities जैसे AC rooms, clean bathrooms और friendly staff।
- Budget और comfort का अच्छा balance, families और solo travellers दोनों के लिए suitable।
Ross and Smith Island देखने के लिए Diglipur में रुकने के टिप्स।
- Ferry Convenience: हमेशा ferry schedule देखें और hotel पास में होने का ध्यान रखें।
- Advance Booking: Peak season (Oct–May) में जल्दी बुक करें।
- Local Experience: कुछ hotels local guides provide करते हैं, जो islands की hidden spots और history दिखा सकते हैं।
- Duration of Stay: 1–2 nights Diglipur में stay करें ताकि Ross और Smith Island का पूरा अनुभव लिया जा सके।
- Food & Essentials: Shops limited हैं, इसलिए hotel में खाना और basic supplies confirm करें।
आगे पढ़िए Ross island: अंडमान का ऐतिहासिक रत्न।