एलेफैंटा बीच की सैर: हैवलॉक द्वीप का छुपा खज़ाना

Spread the love

एलेफैंटा बीच कहाँ है और कैसे पहुँचे?

एलेफैंटा बीच एलेफ़ैंटा बीच, हैवलॉक द्वीप के पश्चिमी हिस्से में स्थित एक बेहद खूबसूरत समुद्र तट है। यह अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह का हिस्सा है और अपनी शांत लहरों, स्वच्छ वातावरण और रोमांचक वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध है। हैवलॉक द्वीप (जिसे अब स्वराज द्वीप भी कहा जाता है) की प्राकृतिक सुंदरता और समुद्री जीवन का आनंद लेने आने वाले हर यात्री के लिए एलेफ़ैंटा बीच घूमने लायक जगह है।

यहाँ पहुँचने के लिए आपको सबसे पहले पोर्ट ब्लेयर से हैवलॉक द्वीप तक फेरी से यात्रा करनी होगी। इसके लिए दो विकल्प उपलब्ध हैं –

  1. सरकारी (Govt.) फेरी – यह सबसे बजट-फ्रेंडली विकल्प है। सरकारी फेरी प्राइवेट क्रूज़ की तुलना में काफी सस्ती होती है और स्थानीय निवासी भी अधिकतर इसी सेवा का उपयोग करते हैं। अगर आप कम बजट में हैवलॉक आना चाहते हैं, तो सरकारी फेरी आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प है। इसकी टिकट आप आसानी से STAR e-ticketing portal से ऑनलाइन बुक कर सकते हैं या फिर Phoenix Bay Jetty के पास स्थित STAR ticket counter से भी सीधे टिकट ले सकते हैं।
  2. प्राइवेट क्रूज़ फेरी – यह थोड़ी महंगी जरूर होती है, लेकिन अधिक आरामदायक और तेज़ यात्रा प्रदान करती है।
    पोर्ट ब्लेयर से हैवलॉक द्वीप जाने के लिए कई प्राइवेट क्रूज़ ऑपरेटर्स भी उपलब्ध हैं, जैसे – Makruzz Cruise , Nautika Cruise, Green Ocean Cruise, की टिकट आप आसानी से ऑनलाइन बुक कर सकते हैं|

    हैवलॉक पहुँचने के बाद, आप कुछ समय अपने resort में आराम करें। इसके बाद अपने travel guide से बात करके एलेफ़ैंटा बीच की यात्रा की योजना बनाएं। आपका guide आपको बताएगा कि एलेफ़ैंटा बीच पहुँचने के दो मुख्य साधन हैं –

    1. बोट द्वारा: यह सबसे आसान और सुविधाजनक विकल्प है। हैवलॉक जेट्टी से सीधे नाव सेवा उपलब्ध है, जिससे आप आराम से और तेज़ी से एलेफ़ैंटा बीच पहुँच सकते हैं।

    2. ट्रेकिंग द्वारा: यदि आप रोमांच पसंद करते हैं तो लगभग 2 किलोमीटर की ट्रेकिंग के ज़रिए भी एलेफ़ैंटा बीच पहुँच सकते हैं। यह रास्ता घने जंगलों और कीचड़ भरी पगडंडियों से होकर गुजरता है। इसलिए ट्रेकिंग के दौरान अपने guide का साथ कभी न छोड़ें। ध्यान रखें कि इस क्षेत्र में मच्छर दिन के उजाले में भी सक्रिय रहते हैं। इसलिए मच्छर रोधक (repellent) लगाना और अच्छे जूते पहनना आवश्यक है।

    यदि आप ट्रेकिंग करना पसंद नहीं करते हैं, तो बोट द्वारा जाना सबसे आरामदायक और सुविधाजनक विकल्प है।

एलेफैंटा बीच की खासियतें

एलेफैंटा बीच

एलेफैंटा बीच की सैर में आपको सिर्फ समुद्र नहीं, बल्कि एक प्राकृतिक अनुभव मिलेगा। जैसे ही आप इस तट पर कदम रखते हैं, आपको चारों ओर फैली हरियाली, सफेद रेत और साफ नीला पानी मन मोह लेगा। यह बीच बाकी लोकप्रिय बीचों की तरह भीड़-भाड़ वाला नहीं है, इसलिए यहां एक शांति और सुकून का माहौल बना रहता है।

  • लकड़ी की बेंचों पर बैठकर लहरों की आवाज़ सुनना एक थेरेपी की तरह लगता है।
  • सुबह और शाम की रोशनी में यहां का नज़ारा और भी मंत्रमुग्ध कर देने वाला हो जाता है।

एलेफ़ैंटा बीच Snorkeling, Scuba Diving और Sea Walk का रोमांएलेफैंटा बीच

एलेफैंटा बीच एडवेंचर लवर के लिए प्रसिद्ध है। यहां स्नॉर्कलिंग और स्कूबा डाइविंग के शौकीनों के लिए यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है। snorkeling और स्कूबा डाइविंग करने की खास जगह इसलिए भी है क्युकी इस जगह में पानी काफी साफ रहता है और नीले समुद्र के नीचे की दुनिया का अनुभव यहां बेहद अनोखा और रोमांचक होता है। यदि आप भी sea walk और स्नॉर्कलिंग करना चाहते है तो एलिफेंटा बीच भी एक अच्छा विकल्प है|

पर्यटकों को बताना चाहते है की sea walk के लिए समुंद्र के 10 मीटर अंदर जाना होता है और यह कुछ खास जगहों पर ही की जाती है। Sea walk के दौरान आप समुंद्र के नीचे का अधबुध नजारा देख पाएंगे साथ ही साथ इन जगहों पर कोरल होने के कारण मछलियों की विभिन्न प्रकार की प्रजातियां देखने को मिलेगी। खास बात यह भी है की समुंद्र के अंदर फिल्माई गई वीडियो भी अपने साथ ले जा सकेंगे।

हैवलॉक द्वीप में कहा ठहरना सही रहेगा?

हैवलॉक द्वीप में कई अच्छे रिसॉर्ट्स हैं जो आपके ठहरने के अनुभव को आरामदायक बनाते हैं:

  • Silver Sand Resort
  • SeaShell Havelock
  • Munjoh Ocean Resort

एलेफैंटा बीच की यात्रा के लिए कुछ महत्वपूर्ण जानकारी और टिप्स।

  1. आरामदायक कपड़े और फुटवियर: चूंकि आपको बोट से यात्रा करनी होगी, इसलिए आरामदायक कपड़े और फुटवियर पहनें।
  2. स्नॉर्कलिंग गियर: यदि आप स्नॉर्कलिंग का आनंद लेना चाहते हैं, तो अपना गियर साथ लाना न भूलें|
  3. सनस्क्रीन और हैट: धूप से बचाव के लिए सनस्क्रीन और हैट जरूर साथ रखें|
  4. कैमरा: यहां के खूबसूरत दृश्यों को कैद करने के लिए कैमरा साथ लाएं|
  5. समुद्र तट सुबह 8 बजे खुलता है और शाम 5 बजे बंद हो जाता है।
  6. समुद्र तट पर घूमने के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं है।
  7. समुद्र तट के पास छोटी-छोटी नाश्ते की दुकानें उपलब्ध हैं।
  8. ये दुकानें परिवहन शुल्क के कारण नाश्ते के लिए अतिरिक्त पैसे लेती हैं।
  9. मौके पर जल क्रीड़ाओं की कीमतें बहुत भिन्न होती हैं, इसलिए मोल-तोल अवश्य करें।
  10. समुद्र तट के बाईं ओर चेंजिंग रूम और बाथरूम उपलब्ध हैं।
  11. लॉकर रूम के लिए भुगतान करना होगा तथा प्रतिदिन के लिए ₹10 का शुल्क देना होगा।

Spread the love

Leave a Comment