Andaman Tourist Places 2025-26 Guide — अंडमान की सबसे खूबसूरत घूमने की जगहें (2025–26 Guide)

Spread the love

अगर आप किसी ऐसी जगह की तलाश में हैं जहाँ नीला समंदर, सफेद रेत और शांति का जादू एक साथ मिले — तो Andaman Tourist Places आपकी travel list में सबसे ऊपर होने चाहिए।यहाँ के खूबसूरत द्वीप जैसे Havelock Island, Neil Island और Port Blair हर यात्री को एक अलग अनुभव देते हैं। इस 2025–26 Guide में मैं आपको बताऊंगा अंडमान की सबसे खूबसूरत घूमने की जगहें, वहाँ पहुँचने के तरीके, best time to visit, और वो सारी travel tips जो आपकी trip को यादगार बना देंगी। साथ ही, मैं अपने अनुभव और practical tips भी साझा करूँगा, जिससे आपका सफर आसान, मजेदार और memorable बन सके।

इतिहास प्रेमियों के लिए अनमोल स्थान Cellular Jail, Port Blair :

Cellular Jail - Andaman tourist places 2025-26 Guide
Cellular Jail

यदि आप Andaman आए है तो सबसे पहले Cellular Jail जाए। आपको बताना चाहता हूँ कि Andaman Tourist Places में सबसे पहले Cellular Jail का नाम आता है। जहां आपको स्वतंत्रता सेनानियों के इतिहास के बारे में जानने का मौका मिलेगा। Cellular Jail को कालापानी की जेल के नाम से भी जाना जाता है। Cellular Jail अंडमान की सबसे प्रसिद्ध जगहों में से एक है। यह British era का क़ैदी गृह था, जहाँ स्वतंत्रता सेनानियों को रखा जाता था। यहाँ की दीवारों और जेल की संरचना उस समय की कठिनाइयों और संघर्ष की कहानी बयां करती है।

Cellular Jail का Sound & Light Show: शाम के समय यहाँ की “Sound & Light Show” देखने लायक होती है। यह show जेल के इतिहास को रोचक तरीके से प्रस्तुत करती है – कैसे freedom fighters ने अपने जीवन में संघर्ष किया और कैसे उन्होंने देश की आज़ादी के लिए लड़ाई लड़ी।

Cellular Jail कैसे जाएँ: Port Blair के केंद्र से टैक्सी या ऑटो से आसानी से पहुँच सकते हैं। Jail के पास parking और visitor facilities उपलब्ध हैं।

Travel Tip: Show रात 6:30–7:30 PM के बीच होती है, इसलिए evening visit करें। Light and show से आपको उस समय के अंग्रेजों द्वारा किए गए अत्याचारों और भारत के जाबाज़ क्रांतिकारियों का साहस देखने को मिलेगा। इस शो के माध्यम से आपको भारत के इतिहास को करीब से जानने का मौका मिलेगा। आप Andaman Tourism official website से ऑनलाइन टिकट ले सकते है

Nearby Attractions: Corbyn’s Cove Beach – शाम की सैर और sunset के लिए।Museum & Souvenir Shops – जेल और Port Blair के इतिहास की और जानकारी।

Note: Sound & Light Show और guided tour दोनों ही अनुभव को अलग ही स्तर पर ले जाते हैं। अगर आप history और photography दोनों पसंद करते हैं, तो camera और comfortable shoes साथ रखें।

Ross Island (अब Netaji Subhash Chandra Bose Island) — इतिहास की सांसें और प्राकृतिक सुंदरता

Ross Island - Andaman tourist places 2025-26 Guide
Ross Island

अगर आप Andaman tourist places 2025-26 घूमने आए हैं और इतिहास से थोड़ी भी दिलचस्पी रखते हैं, तो Ross Island (जिसे अब Netaji Subhash Chandra Bose Island कहा जाता है) ज़रूर जाएँ। यह छोटा-सा द्वीप एक समय में ब्रिटिश शासन का राजधानी केंद्र (Administrative Headquarters) हुआ करता था। आज यहाँ सिर्फ पुराने भवनों के खंडहर बचे हैं — लेकिन वही खंडहर पेड़ों की जड़ों से लिपटे हुए जब हवा में झूलते हैं, तो ऐसा लगता है जैसे इतिहास खुद कुछ कह रहा हो।

Ross Island में क्यों जाए?

Old Church in Ross Island - Andaman tourist places 2025-26 Guide
Old Church in Ross Island

1. यदि आप Andaman आए हैं तो आपकों Ross Island जरूर आना चाहिए क्योंकि यहां आपको ब्रिटिश काल के अवशेष यानी पुराने चर्च, बेकरी, अफ़सरों के घर और वॉच टावर अब भी मौजूद हैं।

2. आप शाम को Light and Sound का प्रोग्राम भी देख पाएंगे, जो पूरे Ross Island के इतिहास को जीवंत कर देता है।

3. Ross Island सुबह 8:30 AM से शाम 4:30 PM तक खुला रहता है।

4. Light and Sound Show का समय 5:30 PM से 6:30 PM तक होता है।परन्तु सोमवार को बंद रहता है

5. आप Ross Island के light and sound प्रोग्राम की टिकट Andaman Tourism official website से भी ले सकते है।

6. आप Ross Island में हरियाली और हिरण और मोर को खुले में घूमते देख पाएंगे। साथ ही विशाल बरगद के पेड़ इस जगह को एक अलग ही सुकून देते हैं।

Ross Island कैसे जाए?

1. अगर आप रॉस द्वीप (Ross Island) घूमने की योजना बना रहे हैं, तो टिकट लेने के लिए आपके पास कई आसान विकल्प हैं। आप IPNT (Information, Publicity & Tourism Department) के काउंटर से टिकट खरीद सकते हैं।

2. आप star ticket काउंटर जो कि phoneix bay jetty में स्थित है वहां जाकर भी अपनी आइडेंटिटी कार्ड का xerox दे कर Ross island की टिकट ले सकतें है।

3. सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप यात्रा से पहले अपने होटल रिसेप्शन या टूर एजेंट से जानकारी ले लें, क्योंकि वे आपको टिकट उपलब्धता और प्रक्रिया की ताज़ा जानकारी दे सकते हैं।

4.इसके अलावा, आप राजीव गांधी वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के टिकट काउंटर से भी सीधे टिकट खरीद सकते हैं।
अगर आप सुविधा चाहते हैं, तो कई ऑनलाइन ट्रैवल वेबसाइट्स पर भी रॉस द्वीप के टिकट उपलब्ध रहते हैं। बस ध्यान रखें कि विश्वसनीय वेबसाइट से ही बुकिंग करें।
5. यात्रा से पहले टिकट की उपलब्धता और टाइमिंग ज़रूर चेक कर लें, ताकि आपको आखिरी समय पर किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
6. Ross Island, Port Blair से लगभग 2 km की दूरी पर है। आपको Aberdeen Jetty से छोटी फेरी या बोट मिल जाती है, जो लगभग 10 मिनट में पहुँचाती है।

एक निजी एहसास:
जब आप इन पुराने खंडहरों के बीच चलते हैं, तो ऐसा महसूस होता है जैसे समय थम गया हो। हवा में नमक की खुशबू, समुद्र की आवाज़ और इतिहास की गूँज — यह जगह सिर्फ घूमने के लिए नहीं, महसूस करने के लिए है।

Fisheries Museum / Aquarium, Port Blair : समुद्र के रहस्यों की झलक

Fisheries Museum - Andaman tourist places 2025-26 guide
Fisheries Museum
Fisheries Museum - Andaman tourist places 2025-26 guide

अगर आप भी Andaman tourist places की यात्रा पर हैं और समुद्र के भीतर की दुनिया को करीब से देखना और जानना चाहते हैं, तो Fisheries Museum (Aquarium) आपके लिए एक शानदार जगह है।
यह म्यूज़ियम Port Blair के Rajiv Gandhi Water Sports Complex के पास स्थित है, और यहाँ समुद्री जीवन की अनोखी विविधता को बहुत सुंदर ढंग से प्रदर्शित किया गया है। पास ही lighthouse restaurant है जहां आप घूमने के बाद sea food या फिर बेहतरीन खाने का स्वाद भी चख सकते है।

Fisheries Museum/Aquarium Port Blair में क्या देखे?

यदि आप Andaman में घूमने का विचार बना रहे है तो Fisheries acqurium जरूर जाना चाहिए। इस म्यूजियम में 200 से अधिक मछलियों की प्रजातियाँ है। साथ ही साथ में आपको रंग-बिरंगी मछलियाँ, कोरल, शंख, सीहॉर्स, स्टारफिश और समुद्री घोंघे जैसी कई दुर्लभ प्रजातियाँ यहाँ देखने को मिलती हैं। जब आप इस Aquarium में घूमते हैं, तो लगता है जैसे पूरा समुद्र आपके सामने खुल गया हो। पारदर्शी टैंकों में तैरती चमकीली मछलियाँ और शांत रोशनी का माहौल, एक पल के लिए आपको Underwater World का अहसास कराता है। यह जगह न केवल ज्ञान बढ़ाती है बल्कि मन को भी शांति देती है।

Marine Ecosystem की जानकारी: यहाँ आपको यह समझने को मौका मिलेगा कि समुद्र में जीव-जंतु किस तरह रहते हैं, और उनके पर्यावरण का संतुलन कैसे बना रहता है।

Educational Display: बच्चों और छात्रों के लिए यह जगह ज्ञानवर्धक है। यहाँ हर जीव के साथ उसकी पहचान और विशेषताओं की जानकारी दी गई है।

खुलने का समय: रोजाना सुबह 9:00 AM से शाम 5:00 PM तक खुला रहता है। सोमवार और सार्वजनिक छुट्टियों को बंद रहता है।

टिकट दरें: वयस्क: ₹20, बच्चे: ₹10, कैमरा चार्ज: ₹50 (लगभग, बदल सकता है)

Fisheries Museum/Aquarium Port Blair कैसे पहुँचे?

यह acquarium Port Blair के केंद्र में स्थित है और Cellular Jail से मात्र 1 km की दूरी पर है।
आप यहाँ पैदल, ऑटो या टैक्सी से आसानी से पहुँच सकते हैं।

Corbyn’s Cove Beach (कॉर्बिन्स कोव बीच), Port Blair

Corbyn's Cove Beach- Andaman tourist places 2025-26 guide
Corbyn’s Cove Beach
Corbyn's Cove Beach- Andaman tourist places 2025-26 guide

Port Blair से लगभग 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित Corbyn’s Cove Beach अंडमान का एक ऐसा स्थान है जो समुद्र की लहरों, नारियल के पेड़ों और शांति का बेहतरीन संगम पेश करता है। यह beach शहर के बीचोंबीच होने के बावजूद भी अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण सैलानियों का पसंदीदा स्थान है।

Corbyn’s Cove Beach क्यों है खास?


Corbyn’s Cove में आप jet ski, banana ride, और speed boating जैसी water sports activities का आनंद ले सकते हैं। जो लोग adventure पसंद करते हैं, उनके लिए यह जगह एकदम perfect है।
अगर आप बस nature के साथ समय बिताना चाहते हैं, तो beach के किनारे लगी लंबी बेंचों पर बैठकर समुद्र की लहरों और ठंडी हवा का एहसास बहुत सुकून देता है।

Corbyn’s Cove Beach शाम का नज़ारा:
शाम के समय यहाँ का sunset वाकई मन मोह लेता है — आसमान में नारंगी रंग की छटा और पानी पर पड़ती रोशनी देखने लायक होती है।
कई local लोग और couples यहाँ केवल sunset देखने आते हैं, क्योंकि यह Port Blair में “evening relaxation spot” माना जाता है।

Corbyn’s Cove Beach कैसे पहुँचे?
Corbyn’s Cove Beach तक taxi, auto या rented bike से 15–20 मिनट में आसानी से पहुँचा जा सकता है।
अगर आप Port Blair में ठहरे हैं, तो यह beach शाम की सैर के लिए सबसे अच्छा विकल्प है।

मेरे अनुभव से: मैं वहाँ शाम के करीब 5 बजे पहुँचा था, उस वक्त हल्की हवा और ढलते सूरज का reflection पानी पर पड़ रहा था — वह पल ऐसा था कि बस वहीं ठहर जाने का मन कर जाए।

Chidiyatapu – Sunset Point और Nature Lover’s Paradise

Sunset point in Chidiyatapu Beach- Andaman tourist places 2025-26 guide
Sunset view of Chidiyatapu Beach

यदि आप Andaman and Nicobar islands अपनी छुट्टियां बिताने या भीड़भाड़ वाली दुनिया को पीछे छोड़कर andaman tourist places में जाना चाहते है तो आपको Chidiyatapu, जरूर जाना चाहिए। chidiyatapu Beach Port Blair से लगभग 24 किलोमीटर दूर स्थित है। Chidiyatapu beach जाने के लिए आपको यहां के लोकल villages से होते हुए और घने जंगलों से होते हुए chidiyatapu beach जाना होगा। इसे अक्सर Sunset Point of Andaman भी कहा जाता है। इसका नाम ही इसके खासियत को दर्शाता है – यहाँ आप पक्षियों (Chidiya) और समुद्री सुंदरता का आनंद ले सकते हैं। यह जगह nature lovers और photographers के लिए एक छोटा सा paradise है।

Chidiyatapu Beach क्यों जाना चाहिए?

Chidiyatapu Beach- Andaman tourist places 2025-26 guide
Chidiyatapu beach का दृश्य

Chidiyatapu sunset lovers, photographers और nature enthusiasts के लिए एक perfect chidiyatapu एक परफेक्ट destination है। यहाँ की शांतिपूर्ण हवा, पक्षियों की आवाज़ और colorful sunset आपको Andaman की प्राकृतिक सुंदरता का असली अनुभव देंगे।

Sunset Spot: Chidiyatapu में sunset देखना एक unforgettable experience है। सूरज धीरे-धीरे horizon में डूबता है और समुद्र और आस-पास के जंगल का नज़ारा रंगीन हो जाता है।

Bird Watching और Nature Trails: यहाँ rare और migratory birds देखे जा सकते हैं। Jungle trails में चलते हुए प्रकृति की हरियाली और पक्षियों की चहचहाहट महसूस होती है।

Adventure Activities: कुछ local tour operators यहाँ trekking और photography tours भी organize करते हैं।

Timing: सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक।

Best Season: अक्टूबर से मई तक, जब मौसम सुहावना और समुद्र calm रहता है। मानसून के दौरान बारिश के कारण रास्ते slippery हो सकते हैं।

Chidiyatapu Beach कैसे जाएँ?
Port Blair से private cab या scooter लेकर लगभग 45 मिनट में पहुँच सकते हैं। रास्ते में छोटे छोटे viewpoints और jungle roads का मज़ा लिया जा सकता है।

My Experience: मैं सुबह जल्दी पहुँच गया था। Jungle trail में birds की चहचहाहट, हल्की ठंडी हवा और समुद्र की हल्की लहरें। सब मिलकर एक magical feeling दे रही थीं। जैसे ही सूरज डूबा, आस-पास का माहौल सुनहरी रोशनी में नहाया और तस्वीरें खींचना unforgettable moment बन गया।

Tips:

1.ट्रैकिंग और sunset viewing के लिए comfortable shoes पहनें।
2. Camera और binoculars साथ रखें।
3. sunset के समय ज्यादा भीड़ होती है, इसलिए थोड़ी जल्दी पहुँचें।
4.बच्चों और बुज़ुर्गों के लिए safety का ध्यान रखें।

Mount Harriet National Park- Andaman tourist places 2025-26 guide
Mount Harriet National Park Gate

अगर आप Andaman Tourist Places की सैर पर हैं और प्राकृतिक सुंदरता के साथ इतिहास की खुशबू महसूस करना चाहते हैं, तो Mount Harriet National Park आपके ट्रिप का एक यादगार हिस्सा बन सकता है। पोर्ट ब्लेयर से करीब 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित, यह स्थान अंडमान का तीसरा सबसे ऊँचा शिखर है, जिसकी ऊँचाई लगभग 365 मीटर है।

यहां पहुंचते ही हरी-भरी वादियाँ, शांत वातावरण और चारों ओर फैला नीला समुद्र आपकी आत्मा को सुकून देता है। पंछियों की चहचहाहट और पहाड़ी हवाओं की सरसराहट एक प्राकृतिक संगीत रचती है, जिससे आप खुद को प्रकृति के बेहद करीब महसूस करते हैं।

Mount Harriet सिर्फ प्राकृतिक सुंदरता के लिए नहीं, बल्कि अपने ऐतिहासिक महत्व के लिए भी जाना जाता है। ब्रिटिश काल के दौरान यह ब्रिटिश चीफ़ कमिश्नर का समर रेसिडेंस हुआ करता था। इतना ही नहीं, भारत के पुराने ₹20 के नोट पर जो सुंदर दृश्य छपा हुआ था — वो यहीं के निकट North Bay Island से दिखने वाला Mount Harriet का नज़ारा है।

Mount Harriet उन कुछ जगहों में से एक है जहाँ प्रकृति, इतिहास और शांति का अनोखा संगम मिलता है। अगर आप Andaman Tourist Places की सच्ची आत्मा को महसूस करना चाहते हैं, तो Mount Harriet की यात्रा अवश्य करें — यहाँ हर कदम पर आपको अंडमान की आत्मा छू लेगी।

Mount Harriet में क्या करें?

1. यहां का Trekking Trail adventure lovers के लिए बेहद खास है — खासकर Madhuban trek, जो Mount Harriet से Madhuban तक जाता है।
2. आप यहां से आसपास के द्वीपों का मनमोहक panoramic view देख सकते हैं।
3. प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह एक perfect escape है जहाँ आप rare species of butterflies और birds देख सकते हैं।

Mount Harriet कैसे पहुँचे?

Pheonix Bay Jetty या Chatham Jetty से ferries मिलती हैं जो आपको Bamboo Flat तक ले जाती हैं। वहां से टैक्सी या जीप द्वारा Mount Harriet National Park तक पहुँचा जा सकता है।

Timing: सुबह 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक पार्क खुला रहता है।
Entry Fee: भारतीय पर्यटकों के लिए ₹25 और विदेशी पर्यटकों के लिए ₹250 लगभग।

Andaman Anthropological Museum, Port Blair

Anthropological Museum- Andaman tourist places 2025-26 guide
Anthropological Museum

Andaman Anthropological Museum अंडमान और निकोबार की indigenous tribes और उनके culture को समर्पित है।, यह के म्यूजियम बंगाली क्लब के पास स्थित है। यहां आने के लिए आप लोकल ऑटो या आपके टूर ऑपरेटर द्वारा कार की मदद से भी आ सकते है। लेकिन में आपको सलाह दूंगा कि आप सिटी में पैदल घूमते हुए आए ताकि आप सिटी की दुकानों और वहां के जीवन शैली को अच्छी तरह से पहचान सके।

Timing:- Monday को छोड़कर हर tuesday से लेकर sunday तक सुबह 09:30am से लेकर 05:00 pm तक खुला रहता है।

Tickets:-

1. Rs. 20 Adults के लिए।
2. Rs.150 foreigners के लिए।
3. Rs 10 Students के लिए Identity Cards जरूर रखें।
4. निःशुल्क बच्चों के लिए [Below 10 Years]

Havelock Island – स्वर्ग जैसा खूबसूरत कोना | Andaman Tourist Places

Radhanagar Beach- Andaman tourist places 2025-26 guide
Radhanagar Beach

अगर आप Andaman Tourist Places की यात्रा की सोच रहे हैं, तो Havelock Island (अब Swaraj Dweep के नाम से जाना जाता है) आपकी लिस्ट में सबसे ऊपर होना चाहिए। यह सिर्फ एक जगह नहीं, बल्कि एक एहसास है — जहाँ पहुँचकर लगता है कि समय ठहर गया है। जैसे ही आप इस द्वीप पर कदम रखते हैं, सामने फैला हुआ नीला समंदर, हवा में बिखरी नमकीन खुशबू और नारियल के पेड़ों की सरसराहट आपका स्वागत करती है।

यहाँ की लहरें जैसे हर चिंता को अपने साथ बहा ले जाती हैं। सफ़ेद रेत पर नंगे पाँव चलते हुए जब ठंडी हवा चेहरे को छूती है, तो दिल में एक गहरी शांति उतर आती है। Havelock Island का हर कोना आपको यह एहसास दिलाता है कि प्रकृति के पास वो जादू है जो मन को भीतर तक सुकून देता है।

यह द्वीप उन लोगों के लिए एकदम परफेक्ट है जो शहर की भागदौड़ से दूर, कुछ पल खुद के साथ बिताना चाहते हैं — जहाँ न कोई शोर है, न तनाव, बस समंदर की लहरें और सुकून का सन्नाटा है।

क्यों जाना चाहिए Havelock Island?

यहाँ आने वाला हर पर्यटक अपने दिल में एक खास एहसास लेकर लौटता है। Havelock Island में आपको भीड़भाड़ से दूर एक सुकून भरी दुनिया मिलेगी, जहाँ बस समंदर की लहरों की आवाज़ और हवा की ठंडक होती है। मैं आपको बताना चाहूंगा कि Andaman Tourist Places में Havelock Island को सबसे उच्च स्थान पर रखा जाता है। क्योंकि इसके अनेक कारण है:—

  1. Radhanagar Beach को Asia’s Best Beach का खिताब मिल चुका है। इस बीच पर लाखों की संख्या में पर्यटक आते है चाहे वे भारतीय हो या अन्य किसी देश के नागरिक हो सभी को Radhanagar beach पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।
  2. Havelock Island पहुंचते ही सभी पर्यटक Radhanagar Beach की तरफ चल पड़ते है। हालांकि यह बीच बाज़ार से कुछ किलोमीटर दूरी पर है परन्तु यहां आकर एक अलग ही सुकून मिलता है। लोग यहां आकर अपनी भीड़ भाड़ वाली जिंदगी को पीछे छोड़ आते है।
  3. आप बीच में स्विमिंग कर सकते है , सफेद रेत में खेल सकते है, photography कर सकते हैं, जब शाम को सूरज इस नीले समुद्र में समाने लगता है तब मानो ऐसा प्रतीत होता है जैसे जन्नत यही Radhanagar Beach में है। सच मानों आपका यहां से जाने का दिल नहीं करेगा।
  4. आप यदि स्विमिंग के लिए अपने कपड़े नहीं लेके आए हो तो कोई चिंता की बात नहीं हैं। आप Radhanagar Beach के पास स्थानीय लोगों द्वारा लगाई गई दुकानों से अपने कपड़े खरीद सकते है। कपड़ों के साथ साथ नारियल पानी, चाय, ओर भी तमाम चटपटी चीजें खानें को मिल जाती है। आप स्थानीय समुद्री भोजन का स्वाद ज़रूर लें,
  5. यहाँ के रेस्टोरेंट्स में फ्रेश सीफूड आपको पसंद आएगा।
  6. बीच पर चेंजिंग रूम के साथ साथ shower भी लगे हुए है जहां आप स्विमिंग करने के बाद शॉवर ले सकते है।
  7. Elephanta Beach पर आप स्नॉर्कलिंग या स्कूबा डाइविंग करके रंग-बिरंगी कोरल लाइफ देख सकते हैं। यदि आप हैवलॉक जाए तो elephanta Beach जरूर जाए। इस बीच में जाने के लिए आप ट्रैकिंग या फिर जेटी से छोटी नाव के जरिए जा सकते है। बारिश के मौसम में नाव पर जाना ठीक रहता हाइबकयुकी ट्रैकिंग करना उस समय थोड़ा मुश्किल रहता है।
  8. Elephanta beach में आप water activities कर सकते है जैसे snorekeling, scuba diving sea walk इत्यादि कर सकते है।
  9. Kalapathar Beach अपनी सुंदर सुबह और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। इस बीच में नीला पानी और सफेद रेत आपको नंगे पांव कहलाने को मजबूर कर देगी।

Havelock Island कैसे पहुंचें?

  1. यदि आप havelock island जाने की सोच रहे है तो आपको सबसे पहले पोर्ट ब्लेयर के marine jetty से ferry लेनी होगी।
  2. यदि आप सरकारी फेरी लेनी की सोच रहे है तो आपको star ticket counter जो कि marine jetty में स्थित है वहां जाकर अपने identity कार्ड की xerox कॉपी देकर Havelock Island की टिकट ले सकते है।
  3. Havelock island जाने की टिकट आप ऑनलाइन star ticket की साइट से भी ले सकते है। इसमें आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होते है जैसे आपका identity कार्ड नंबर ओर कुछ स्टेप को फॉलो करके अपनी टिकट बुक कर सकते है।
  4. Havelock Island की दूरी करीब 70 किलोमीटर है। यहाँ तक आप फेरी (ferry) या क्रूज़ के जरिए पहुँच सकते हैं। क्रूज़ से लगभग 1.5 से 2 घंटे में आप इस खूबसूरत द्वीप पर पहुँच जाते हैं।
  5. यदि आप private cruise से जाने की सोच रहे है तो यह ऑप्शन भी ठीक है क्योंकि यह प्राइवेट क्रूज आपको सरकारी फेरी से जल्दी पहुंचा देते है साथ ही साथ इनमें काफी आरामदायक सफर रहता है।
  6. हालांकि यह प्राइवेट क्रूज का किराया सरकारी फेरी से थोड़ा ज्यादा रहता है परन्तु आरामदायक सफर भी रहता है।आप Greenocean, Makruz, इत्यादि जैसे प्राइवेट क्रूज की टिकट ऑनलाइन ले सकते है

Neil Island (Shaheed Dweep)

Neil Island- Andaman tourist places 2025-26 guide

अगर आप शहर की भीड़ और भागदौड़ से कुछ समय दूर बिताना चाहते हैं, तो Neil Island (Shaheed Dweep) आपके लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं। यह द्वीप Andaman Tourist Places में अपनी शांत लहरों, सुनहरी रेत और सुकून भरे माहौल के लिए जाना जाता है। यहाँ की हवा में एक अलग ही सुकून है जो मन को तुरंत शांति दे देती है।

Neil Island कैसे जाएं?

Neil Island पहुँचने के लिए आपको पहले Port Blair, जो Andaman की राजधानी है, वहाँ पहुँचना होगा।
Port Blair से आप Government Ferry या Private Cruise (जैसे Makruzz, Green Ocean, Sea Link) के ज़रिए लगभग 1 से 1.5 घंटे में Neil Island पहुँच सकते हैं।

अगर आप Havelock Island (Swaraj Dweep) जा रहे हों, तो वहाँ से भी आप ferry लेकर सीधे Neil Island पहुँच सकते हैं।
यात्रा के दौरान समुद्र के बीचोंबीच चलती फेरी से दिखाई देने वाले नीले पानी और खुला आसमान मन मोह लेते हैं।

Neil Island क्यों जाएं ?

  1. Bharatpur Beach में रंग-बिरंगी मछलियों और कोरल रीफ्स का नज़ारा देखने लायक है।
  2. Laxmanpur Beach का सनसेट Andaman का सबसे खूबसूरत दृश्य माना जाता है।
  3. Natural Bridge प्रकृति का एक अद्भुत चमत्कार है।
  4. शांत वातावरण, ताज़ी हवा और स्थानीय लोगों की सादगी इस द्वीप को और भी खास बना देती है।

Baratang Island : अंडमान के छुपे हुए खजाने में से एक

अगर आप Andaman tourist places की सूची बना रहे हैं, तो Baratang Island को जरूर शामिल करें। यह द्वीप प्रकृति की गोद में बसा हुआ है और यहाँ आपको मिलेंगे हरे-भरे जंगल, कीचड़ के ज्वालामुखी और दुनिया के मशहूर Limestone Cave। यहाँ का अनुभव आपको अंडमान की असली खूबसूरती से रूबरू कराता है।


लाइमस्टोन केव – प्रकृति का अनोखा करिश्मा

Baratang Island का सबसे बड़ा आकर्षण है इसका Limestone Cave। इस गुफा में प्राकृतिक stalactites और stalagmites की संरचनाएँ देखी जा सकती हैं। जैसे ही आप गुफा के अंदर कदम रखते हैं, आप एक रहस्यमयी और अद्भुत दुनिया में प्रवेश करते हैं। गुफा के अंदर का वातावरण थोड़ा नम रहता है, इसलिए आरामदायक कपड़े पहनकर और गाइड के साथ ही भ्रमण करना सबसे सुरक्षित रहता है।

Baratang Island कैसे जाएँ?

बारातांग द्वीप पहुँचने के लिए थोड़ी एडवेंचर की जरूरत होती है, लेकिन सफर का मज़ा ही अलग है:

  1. सड़क मार्ग: पोर्ट ब्लेयर से बारातांग लगभग 3-4 घंटे की ड्राइव पर है। रास्ते में आपको घने जंगल और पारंपरिक अंडमान गाँव दिखाई देंगे।
  2. फेरी / नाव: कुछ हिस्सों में आपको फेरी का विकल्प भी मिलता है, जो सफर को और रोमांचक बना देता है।
  3. गाइडेड टूर: स्थानीय गाइड के साथ केव और मड वोल्केनो टूर करना सुरक्षित और जानकारीपूर्ण होता है।

Baratang Island घूमने का सही समय?

Baratang Island घूमने का सबसे अच्छा समय नवंबर से मई है। इस समय मौसम सुहावना रहता है और सड़क और फेरी सफर आसान होता है। मानसून में यात्रा थोड़ी मुश्किल हो सकती है।

Baratang Island यात्रा के टिप्स:-

  1. आरामदायक जूते पहनें और हल्के कपड़े रखें।
  2. पानी और स्नैक्स साथ ले जाएँ क्योंकि यह इलाका दूरस्थ है और सुविधाएँ सीमित हैं।
  3. कैमरा तैयार रखें, क्योंकि प्रकृति और गुफा की संरचनाएँ यादगार तस्वीरें लेने के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं।

Ross and smith Islands: अंडमान का छुपा हुआ स्वर्ग

Andaman tourist places की लिस्ट में एक नाम आता है Ross and smith islands जो कि पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यह डिगलीपुर के एरियल बे जेट्टी से लगभग 8 किलोमीटर दूर स्थित हैं। ये द्वीप एक प्राकृतिक बालू पट्टी (sandbar) से जुड़े हुए हैं, जो इन्हें जोड़ता है। यहां की सफेद बालू की बीच, नीले पानी और हरियाली से घिरे वातावरण में आपको एक अद्वितीय अनुभव मिलेगा।

Ross and smith Islands कैसे पहुँचें?

  1. डिगलीपुर से एरियल बे जेट्टी तक पहुँचें: डिगलीपुर पोर्ट ब्लेयर से लगभग 300 किलोमीटर दूर स्थित है। आप यहाँ टैक्सी, बस या निजी वाहन से पहुँच सकते हैं।
  2. फॉरेस्ट परमिट प्राप्त करें: एरियल बे जेट्टी पर स्थित वन कार्यालय से परमिट प्राप्त करें। भारतीय पर्यटकों के लिए ₹50 और विदेशी पर्यटकों के लिए ₹500 शुल्क है। यह परमिट सोमवार से शनिवार तक सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक उपलब्ध है।

Ross and smith Islands क्या करें?

  1. स्नॉर्कलिंग और तैराकी: यहाँ के साफ पानी में रंग-बिरंगे समुद्री जीवों को देखना एक अद्वितीय अनुभव है।
  2. प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लें: सफेद बालू की बीच पर चलें, नीले पानी में तैरें और प्रकृति की गोद में शांति का अनुभव करें।
  3. फोटोग्राफी: यह स्थान फोटोग्राफर्स के लिए स्वर्ग से कम नहीं है।

Ross and smith Islands Travel tips

  1. समय: रॉस और स्मिथ द्वीप पर एक दिन का भ्रमण पर्याप्त होता है।
  2. भोजन: यहाँ कोई रेस्तरां नहीं है, इसलिए अपने साथ पानी और स्नैक्स ले जाएं।
  3. सुरक्षा: बोट यात्रा के दौरान जीवन रक्षक जैकेट पहनना अनिवार्य है।
  4. साफ-सफाई: प्राकृतिक सौंदर्य को बनाए रखने के लिए कचरा न फैलाएं और प्लास्टिक का उपयोग कम करें।

Spread the love

Leave a Comment